तमिलनाडु में मंत्री को बर्खास्त करने का राज्यपाल का फैसला तानाशाही : सुप्रिया सुले
मुंबई, शुक्रवार, 30 जून 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने तमिलनाडु में कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने के राज्यपाल आर. एन. रवि के फैसले को ‘तानाशाही’ करार दिया है। सुले ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि राज्यपाल ने ऐसा व्यवहार किया, मानो वह तमिलनाडु के नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यपाल हों। नौकरियों के बदले नकदी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों के बाद राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। हालांकि, बाद में राज्यपाल ने बर्खास्तगी आदेश को फिलहाल स्थगित रखने का फैसला किया और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को इसके बारे में सूचित किया।
इस पूरे मामले को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘ये तानाशाही है। कहां है संविधान और लोकतंत्र? अगर ऐसी घटना तमिलनाडु में हो सकती है तो अन्य राज्यों में भी हो सकती है।’’ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इस पर अभी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। इसका मसौदा आने दीजिए, फिर हम जवाब देंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में यूसीसी को लागू करने पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा था कि संवेदनशील मुद्दों पर मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
