जम्मू आधार शिविर से 4,416 अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना
जम्मू, शनिवार, 01 जुलाई 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से 4,416 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 'बम बम भोले' का उच्चारण करते हुए तीर्थयात्री 186 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए रवाना हुए।अधिकारी के अनुसार, 1,683 तीर्थयात्री में से 1,314 पुरुष, 306 महिलाएं, 14 बच्चे, 44 साधु और पांच साध्वियां शामिल हैं। बालटाल शिविर के लिए 92 वाहनों में श्रद्धालु रवाना हुए। पहलगाम शिविर के लिए 2,173 पुरुषों, 310 महिलाओं, आठ बच्चों, 227 साधुओं और 22 साध्वियों सहित 2733 तीर्थयात्री 94 वाहनों में रवाना हुए। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यहां से अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच काफिले को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
