बस के पलटने से 24 लाेग घायल
शहडोल, शनिवार, 01 जुलाई 2023। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के सरईघाट के पास आज एक बस के पलट जाने से 24 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिंडौरी जिले से शहडोल आ रही एक बस के अनूपपुर जिले में सरई घाट पर पलट जाने से 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें से दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए शहडोल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाई गई।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
