श्रीनगर हवाई अड्डे पर तीन और एक्स-रे मशीनें लगाई गईं
श्रीनगर, रविवार, 02 जुलाई 2023। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने श्रीनगर अंतररार्ष्ट्रीय हवाईअड्डे के ड्रॉप गेट पर सामान की जांच के लिए तीन और एक्स-रे मशीनें स्थापित की हैं, जिससे निकासी का समय काफी कम हो जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा है कि सामान की जांच के लिए तीन और एक्स-रे मशीनों की स्थापना की गयी है, जिससे मशीनों की संख्या 10 हो गयी है। इससे सामान और यात्री वाहनों को तेजी से निकालने में मदद मिलेगी। इससे ड्रॉप गेट के सामने कतार में वाहनों की आवाजाही भी बढ़ जाएगी और लोगों को काम समय लगेगा। श्रीनगर हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
