अच्छा होगा कि असम के मुख्यमंत्री मणिपुर में दखल न दें : चिदंबरम
नई दिल्ली, रविवार, 02 जुलाई 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर मणिपुर में स्थिति में सात से 10 दिन में सुधार आने संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा होगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मणिपुर के मामले में ‘‘दखल न दें’’ और उससे दूर रहें। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा कि अच्छा होगा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पद से इस्तीफा दे दें और पूर्वोत्तर राज्य में कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।
असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने शनिवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य मणिपुर में अगले सात से दस दिनों में स्थिति सुधर जाएगी, क्योंकि राज्य एवं केंद्र सरकार शांति बहाली के लिए ‘चुपचाप’ काम कर रही हैं। शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि विपक्षी दल तब चिंता जाहिर कर रहा है, जब ‘इस पूर्वोत्तर राज्य में अपेक्षाकृत शांति कायम हो गई है।’ मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती और अल्पसंख्यक कुकी समुदाय के बीच तीन मई को शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘असम के मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि मणिपुर में एक सप्ताह में शांति बहाल हो जाएगी। अच्छा होगा कि असम के मुख्यमंत्री मणिपुर के मामले में दखल न दें और उससे दूर रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भी अच्छा होगा कि बिरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें और कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए।’’
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
