दंत महाविद्यालय में सहायक आचार्य के 10 पद स्वीकृत
- मुख्यमंत्री ने नवीन पदों के सृजन के लिए दी मंजूरी
जयपुर, रविवार, 02 जुलाई 2023। जयपुर के दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में सहायक आचार्य के 10 नवीन पदों का सृजन होगा। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालय में प्रोस्थोडॉन्टिक्स के 3, पीडोडॉन्टिक्स, ओरल पैथोलोजी व पेरियोडॉन्टिक्स के 2-2 पद और डेंटल मेटेरियल का एक पद सृजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे चिकित्सा विद्यार्थियों को अध्ययन और मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी।
महाविद्यालय में संचालित बीडीएस पाठ्यक्रम की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 किए जाने और पीजी पाठ्यक्रमों में सीटों की अभिवृद्धि, डेंटल मैकेनिक एवं डेंटल हाइजिनिस्ट के नवीन पाठ्यक्रम शुरू किए जाने से सहायक आचार्य के नवीन पदों का सृजन आवश्यक हो गया था। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं के सुचारू संचालन एवं चिकित्सालय में मरीजों को सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं गुणवत्तापूर्वक समय पर उपलब्ध कराने तथा शिक्षण, शोध और क्लिनिकल कार्यों में सहयोग के लिए सहायक आचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
