मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- रोजदा के श्री गोपाल जी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य
- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, रविवार, 02 जुलाई 2023। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर की पंचायत समिति जालसू के रोजदा स्थित श्री गोपाल जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की स्वीकृति से मंदिर परिसर में 2 करोड़ रुपए की लागत से कार्य होंगे। यह राशि पर्यटन विकास कोष से व्यय होगी। मंदिर में मुख्य हॉल सहित बेसमेंट व प्रवेश द्वार के उन्नयन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य होंगे। इससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
