गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगी किस्मत

img

सनातन धर्म में गुरु के महत्व का खास रूप से वर्णन किया गया है। पौराणिक काल से ही गुरु का स्थान देवताओं से ऊपर बताया गया है। प्रत्येक वर्ष गुरु के प्रति अपनी आस्था दिखाने के लिए आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार 03 जुलाई, सोमवार के दिन यानी आज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर मूल नक्षत्र, सुनफ़ा योग, बुधादित्य योग, वाशी योग और ब्रह्म योग जैसे संयोग बन रहे हैं। इस दिन दान का भी बेहद विशेष अहमियत होती है। राशि के अनुसार चीजों का दान करना फलदायी साबित होगा।

मेष राशि:-
मेष राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होगी।

वृषभ राशि:-
वृषभ राशि के लोगों के लिए मिश्री का दान करना लाभकारी होगा। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होंगे।

मिथुन राशि:-
मिथुन राशि के लोगों आषाढ़ पूर्णिमा के दिन हरे मूंग का दान करें। साथ ही गाय को चारा खिलाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होगी।

कर्क राशि:-
कर्क राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन चावल का दान करें। ऐसा करने से तनाव से तनाव दूर होता है।

सिंह राशि:-
सिंह राशि के लोगों के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना बेहद ही शुभ होगा। ऐसा करने से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी।

कन्या राशि:-
कन्या राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन हरे रंग के फल और सब्जियों का दान करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा बरसेगी।

तुला राशि:-
तुला राशि के राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन लाल रंग के फल, लाल रंग के वस्त्र, शहद और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि:-
राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और पीले रंग के वस्त्र दान करें। ऐसा करने से सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल रंग की मिठाई, लाल रंग के वस्त्र और शहद का करना शुभ रहेगा साथ ही इस गरीब छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी चीजें जरूर दान करें।

मकर राशि:-
मकर राशि के लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गरीबों में छाता, चमड़े के चप्पल-जूते और कंबल का दान करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं समाप्त होगी।

कुम्भ राशि:-
कुंभ राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल, छाता, काले रंग के वस्त्र और अन्न का दान करें।

मीन राशि:-
मीन राशि के लोगों के लिए पीले रंग के वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, बेसन और बेसन से बनी मिठाई का दान करना शुभ रहेगा ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement