जम्मू के आधार शिविर से 4758 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना
जम्मू, सोमवार, 03 जुलाई 2023। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 4758 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था सोमवार को 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 4758 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 2426 पुरुष, 392 महिलाओं, चार बच्चों, 177 साधुओं और 31 साध्वियों सहित 3030 तीर्थयात्री 127 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए एवं 1728 तीर्थयात्री जिनमें 1355 पुरुष, 335 महिलाएं, 15 बच्चे, 21 साधु और दो साध्वियां शामिल हैं, 96 वाहनों से बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। सुरक्षाकर्मी यात्रियों के वाहनों के आगे चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को यात्री निवास जम्मू से पहले तीर्थयात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
