इस होटल में कोई सुविधा नहीं, फिर भी इतना महंगा, जानिए क्यों है खास

img

दुनियाभर में यूं तो बहुत सी ऐसी अजब-गजब चीजें हैं जो अपनी खूबी के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। दुनिया में गगनचुंबी इमारत से लेकर बहुत से ऐसे होटल है जिनकी खूबसूरती दुनियाभर में चर्चाओं में बनी होती है। उन्हीं में से आज हम आपको एक ऐसे होटल रूम के बारे में बात करने जा रहे हैं जो खुले आसमान के नीचे बसा है। यह एक प्रकार से ओपन एयर होटल रुम है। स्विटजरलैंड का ओपन एयर होटल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसकी खासियत ये है कि इसके ऊपर ना ही छत है और ना ही चारों तरफ दीवार है। आइए इस होटल के बारे में विस्तार से जानते है।

स्विटजरलैंड की खुली खूबसूरत वादियों के बीचोंबीच ये बनाया गया है। इस होटल का नाम ‘द नल स्टर्न होटल’ है। इस होटल की खासियत ये है कि इसके पर ना तो कोई छत है और ना ही इसके चारों तरफ कोई दीवार है। यहां पर एक क्वीनसाइज खूबसूरत बेड लगा है जिसपर सफेद रंग की चादर बिछी है जिसके चारों तरफ खूबसूरत लैंप सेट है। यहां पर एक बेड के अलावा और कुछ भी नहीं है। भले ही ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता हो लेकिन इनके फोटोज देखकर आपको जरूर यहां पर एक बार की इच्छा होगी। क्योंकि यहां की वादियां हैं ही इतनी खूबसूरत।

यह समुद्री चल से 6,463 फीट की उंचाई पर बसा है। यहां पर एक रात रुकने का किराया लगभग 15,000 रुपए लगते हैं।जर्मन में इस होटल के नाम का अर्थ है जीरो स्टार्स। दरअसल दुनियाभर में होटलों के खासियत का पैमाना उसके स्टार्स को देखकर लगाया जाता है, जैसे कि 5 स्टार होटल, 7 स्टार होटल। लेकिन इस होटल के नाम का मतलब है जीरो स्टार्स। यह 2016 में लॉन्च हुआ था और 2017 से इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। चूंकि इसकी डिमांड इतनी ज्यादा होने लगी है कि अब इसके फाउंडर इस तरह के और भी होटल बनाने के बारे में सोचने लगे हैं।होटल के को-फाउंडर का मानना है कि यहां पर आने वाले गेस्ट ही उनके स्टार हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर हमने दीवार से लेकर छत हर चीजों को यहां से हटा दिया है। बस हमने यहां आने वाले लोगों की खूबसरूत यादें और अनुभव जैसी चीजें छोड़ी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement