मुख्यमंत्री ने किया प्रारूप का अनुमोदन
- विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना से 1 लाख युवाओं को मिलेगा संबल
जयपुर, मंगलवार, 04 जुलाई 2023। राज्य सरकार प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अहम फैसले ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के प्रारूप को मंजूरी दी है। इस योजना में विभिन्न श्रेणियों के 1 लाख लोगों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक उपकरण, किट, सिलाई मशीन इत्यादि खरीदनेे के लिए 5-5 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। इनमें राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड, राजस्थान राज्य केश कला बोर्ड, राजस्थान राज्य विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण बोर्ड, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के माध्यम से संचालित हस्तशिल्प योजना, राजीविका/एनयूएलएम-महिलाएं तथा श्रम विभाग-कामगार द्वारा चिन्हित दस्तकार शामिल होंगे। इस निर्णय से इन वर्गों के लोगों को स्वरोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना शुरू करने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
