15 वीं राजस्थान विधानसभा के अष्टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को
जयपुर, बुधवार, 05 जुलाई 2023। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 15 वीं राजस्थान विधान सभा के अष्टम सत्र की पुन: बैठक दिनांक 14 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे बुलाई है। इस संबंध में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा राजस्थान राजपत्र में 05 जुलाई को अधिसूचना प्रकाशित करवाई गई। उल्लेखनीय है कि 15 वीं राजस्थान विधान सभा के अष्टम सत्र की बैठक 21 मार्च को सांय 06:00 बज कर 43 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी। पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा का आठवां सत्र 23 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
