दिल्ली में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, कई इलाकों में जलभराव
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 जुलाई 2023। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। शहर में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लाजपत नगर, नेब सराय, महरौली, बुराड़ी और द्वारका में जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और इसके निकटवर्ती इलाकों में आगामी कुछ दिनों के दौरान और बारिश होने का अनुमान जताया है।
शहर में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मानसून की इस बारिश के कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 36 निगरानी केंद्रों में से 31 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर 12 बजे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
