असम: आठ आदिवासी संगठनों के 1100 सदस्यों ने अपने हथियार सौंपे
गुवाहाटी, गुरुवार, 06 जुलाई 2023। केंद्र और असम सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले आठ आदिवासी विद्रोही संगठनों के कुल 1100 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को अपने हथियार सौंप दिये। प्रत्येक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां एक समारोह में अपने हथियार सौंपे। इन संगठनों द्वारा सौंपे गये 300 से अधिक इन हथियारों में एके सीरीज की राइफल, लाइट मशीनगन और अन्य हथियार शामिल हैं। समारोह स्थल पर 200 से अधिक हथियार प्रदर्शित भी किए गए। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण एवं विकास परिषद के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।
केंद्र और असम सरकार के साथ हुए शांति समझौते के तहत ही पिछले साल सितंबर में इस परिषद का गठन किया गया था ताकि 2016 से शिविरों में रह रहे आदिवासी संगठनों के सदस्यों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। आदिवासी संगठनों के इन समूहों ने 2016 से ही संघर्ष विराम किया हुआ है। इन संगठनों में ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी (एएएनएलए), एएएनएलए (एफजी), बिरसा कमांडो फोर्स (बीसीएफ), बीसीएफ (बीटी), संथाल टाइगर फोर्स, आदिवासी कोबरा मिलिटेंट ऑफ असम (एसीएमए), एसीएमए (एफसी) और आदिवासी पीपुल्स आर्मी (एपीए) शामिल हैं।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
