अमरनाथ यात्रियों का आठवां जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, शुक्रवार, 07 जुलाई 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए करीब 7,010 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार सुबह यहां भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि यह आठवां जत्था है, जो 247 वाहनों के काफिले में जम्मू से रवाना हुआ है। इस जत्थे में 5,179 पुरुष, 1,549 महिलाएं, 21 बच्चे, 228 साधु और 33 साध्वियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 4,600 तीर्थयात्री 153 वाहनों में पहलगाम के लिए और अन्य 94 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
