IREL में निकली नौकरियां, जल्द कर लें आवेदन
इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) ने मैनेजर कैटेगरी के कई पदों पर नौकरियां निकाली है. इस भर्ती का विज्ञापन 1 से 7 जुलाई के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. IREL मिनीरत्न कैटेगरी-I में आने वाली पब्लिक सेक्टर कंपनी है. यह डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करना है.
महत्वपूर्ण तिथि:-
- आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 12 जुलाई 2023
पदों का विवरण:-
- चीफ मैनेजर (फाइनेंस)- 1
- सीनियर मैनेजर (फाइनेंस)-3
- मैनेजर (फाइनेंस)-1
- असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस)-3
- सीनियर मैनेजर (एचआरएम)-1
- असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम)-2
- मैनेजर (माइनिंग)-2
- मैनेजर (क्वॉलिटी कंट्रोल)-1
जरूरी शैक्षिक योग्यता:-
- चीफ मैनेजर/सीनियर मैनेजर/मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस)- क्वॉलिफाइड सीए/सीएमए या बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए.
- सीनियर मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (HRM)-एमबीए/MSW/एचआर मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशन/ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट/एचआर डेवलपमेंट/लेबर वेलफेयर में स्पेशलाइजेशन के साथ पीजी डिप्लोमा.
- मैनेजर (माइनिंग)- माइनिंग में बीई या बीटेक की डिग्री. सेकेंड डिवीजन पास होना चाहिए.
- मैनेजर (क्वॉलिटी कंट्रोल)-केमिस्ट्री में पीएचडी यसा एमएससी केमिस्ट्री किया होना चाहिए.
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
