नॉन-सर्विस सीनियर रेजीडेंट्स को एचआरए देने तथा रेजीडेंट्स के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी को मंजूरी
- सीनियर रेजीडेंट को अब मिलेगा प्रतिमाह 6 हजार रुपए एचआरए
- रेजीडेंट के स्टाईपेण्ड में हुई बढ़ोतरी
जयपुर, रविवार, 09 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नॉन-सर्विस सीनियर रेजीडेंट्स को एचआरए देने तथा नॉन-सर्विस रेजीडेंट्स के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब राज्य के ऐसे सीनियर रेजीडेंट्स जो राजकीय सेवा में नहीं हैं तथा जिनको हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है, को प्रतिमाह 6 हजार रुपए मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। यदि किसी रेजीडेंट ने स्वेच्छा से हॉस्टल आवंटन के लिए मना किया है तो वह मकान किराया भत्ता के लिए पात्र नहीं होगा।
इसी तरह नॉन सर्विस रेजीडेंट को मिलने वाले अतिरिक्त स्टाईपेण्ड को बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह स्टाईपेण्ड केवल उन रेजीडेंट्स को मिलेगा, जिनको हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है। यदि किसी रेजीडेंट ने हॉस्टल आवंटन के लिए मना किया है तो वह इस स्टाईपेण्ड के लिए पात्र नहीं होगा।
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
