मायापुरी में कार सेवा केंद्र पर लगी आग, 20 गाड़ियां को नुकसान
नई दिल्ली, बुधवार, 12 जुलाई 2023। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई जिसमें करीब 20 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात सात बजे आग लगने की सूचना फोन से मिली जिसके बाद दमकल की 19 गाड़ियों को रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि मायापुरी फेज-एक के महिंद्रा सर्विस सेंटर पर लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। वीर ने बताया कि करीब 15-20 वाहन आंशिक या पूरी तरह से जल गए हैं। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
वायुसेना को मिलेंगे एलसीए तेजस एफओसी ट्विन सीटर
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिम ...
-
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डीटीसी बस चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक ...
-
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में किरण बेदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण ब ...
