राजस्थान में 50 पक्षीघरों का होगा निर्माण
- 43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी
- 33 लवकुश वाटिकाओं और 17 अन्य स्थानों पर बनेंगे पक्षीघर
जयपुर, गुरुवार, 13 जुलाई 2023। प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे। उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर ये पक्षीघर बनेंगे। पक्षीघरों के निर्माण, पक्षियों के लिए भोजन एवं विदेशी पक्षियों के क्रय हेतु प्रति पक्षीघर 87 लाख रूपए का व्यय होगा। इस प्रकार कुल 43.50 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इसी राशि में से एक-एक लाख रुपए से पक्षीघरों में कोकटियल (ऑस्ट्रेलियाई बर्ड), लव बर्ड तोता, बजरिगर (बुग्गी तोता), गिनी फाउल (चकोर मुर्गा) आदि पक्षी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे। गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय एवं घायल पक्षियों का उपचार एवं संवर्द्धन किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
