यह महिला गई थी फॉरेन टूर पर, लौटी तो यह देख रह गई दंग
कोई भी इंसान रोजमर्रा की व्यस्तता से बड़ी मुश्किल से समय निकालकर कहीं बाहर घूमने के लिए जा पाता है। ऐसे में उसकी गैरमौजूदगी में पीछे से उसके घर में कुछ अटपटा हो जाए तो उसके होश उडऩा स्वाभाविक है। कुछ ऐसा ही वाकया पेश आया ब्रिटेन की 45 वर्षीय महिला तान्या लेवर्टी के साथ। दरअसल तान्या ने सितंबर 2017 में एक कोरियन फैमिली को अपना घर किराए पर दे दिया। इसके बाद वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ फॉरेन टूर के लिए निकल गईं। उसे कुछ दिन बाद खबर मिली कि उसके घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप दिख रहा है। यह सूचना मिलते ही वह घर आ गईं। वहां का नजारा देखते ही वह दंग रह गईं। कुछ लोगों ने घर को गांजा पैदा करने के फाम में बदल दिया था। हर कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। इसके अलावा कई बड़े पाइप लगा दिए गए थे। इनसे ताजा हवा अंदर लाई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यहां इतना गांजा उगाया जा रहा था, जिससे करीब 8 करोड़ रुपए सालाना कमाई हो सकती थी।
तान्या ने बताया कि उन्होंने जिस परिवार को ये घर दिया, वो फरार है। उसे कुछ महीनों से घर का किराया भी आना बंद हो गया था। वहीं घर का ऐसा हाल कर दिया गया है कि उसे आगे किराए पर भी नहीं दिया जा सकता। उन्हें बैंक के लगातार नोटिस आ रहे हैं। अब उन्होंने किश्त नहीं चुकाई तो बैंक उनका घर भी नीलाम कर सकता है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
