प्रणय और प्रियांशु कोरिया ओपन के दूसरे दौर में बाहर
येओसु (कोरिया), गुरुवार, 20 जुलाई 2023। भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय गुरुवार को यहां अपना दूसरे दौर का मैच हांगकांग के ली चेउक यियू से हारकर कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को एक घंटे और छह मिनट तक चले कड़े मुकाबले में अपने से आठ स्थान नीचे रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी से 15-21, 21-19, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल के एक अन्य मैच में प्रियांशु राजावत ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के कोडाई नाराओका को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में वह एक घंटे 22 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 14-21 21-18 17-21 से हार गए।
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी दक्षिण कोरिया की ना हा बेक और ही सो ली की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कोई चुनौती नहीं दे पाई और 33 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 11-21, 4-21 से हार गईं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी भी चीन की झे यान फेंग और पिंग डोंग हुआंग की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 35 मिनट में 15-21, 12-21 से हारकर बाहर हो गई। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
