महिला विश्व कप: विलकिन्सन के गोल से न्यूजीलैंड ने नार्वे को 1-0 से हराया
ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), गुरुवार, 20 जुलाई 2023। हन्ना विलकिन्सन के दूसरे हाफ में किये गये गोल की बदौलत न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम ने यहां गुरुवार को महिला विश्व कप के पहले मैच में नार्वे को 1-0 से शिकस्त दी। महिला विश्व कप में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है। ईडन पार्क स्टेडियम में रिकॉर्ड 42,137 दर्शक मौजूद थे जो न्यूजीलैंड में फुटबॉल मैच के लिए रिकॉर्ड संख्या है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस भी मैच देखने के लिये स्टेडियम में उपस्थित थे। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने इससे पहले आयोजित हुए पांच विश्व कप में हिस्सा लिया था लेकिन कोई मैच नहीं जीता था। दोनों टीमें विश्व कप में केवल एक बार ही आमने सामने हुई हैं जिसमें नार्वे ने 1991 में सह मेजबान टीम को 4-0 से पराजित किया था। मैच से कुछ घंटों पहले बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति ने यहां एक ऊंची निर्माणाधीन इमारत में गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
