कोटा विकास प्राधिकरण विधेयक – 2023 ध्वनिमत से पारित
जयपुर, सोमवार, 24 जुलाई 2023। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि कोटा विकास प्राधिकरण विधेयक – 2023 से कोटा रीजन में समुचित एवं सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इस रीजन में कोटा शहर, कैथून (जिला कोटा), तालेड़ा व केशवरायपाटन (जिला बूंदी) सहित 292 गांवों को शामिल किया गया है। धारीवाल सोमवार को विधान सभा में कोटा विकास प्राधिकरण विधेयक – 2023 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। प्रारम्भ में प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री ने विधेयक चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों पर प्रकाश डालते हुए नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री ने बताया कि विधेयक में आसपास के गांवों-कस्बों को शामिल करते हुए कोटा रीजन को परिभाषित किया गया है। इससे कोटा रीजन के विकास से सम्बन्धित योजनाएं एवं परियोजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी। इससे पहले सदन ने विधेयक को जनमत जानने हेतु परिचालित करने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
