ओडिशा में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अगले वर्ष 20 फरवरी से शुरू होगी
भुवनेश्वर, गुरुवार, 27 जुलाई 2023। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई), ओडिशा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं अगले वर्ष 20 फरवरी से शुरू होंगी। बीएसई की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि 2024 के लिए ‘वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट, मध्यमा और राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट’ परीक्षा 20 फरवरी से चार मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में घोषित की जाएगी। बीएसई ने यह भी कहा कि परीक्षा के लिए फॉर्म अक्टूबर 2023 में भरे जाएंगे और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 मार्च से कम से कम 12 दिनों की अवधि के लिए किया जाएगा। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कक्षा 10 और मध्यमा की अर्धवार्षिक परीक्षा 13 से 16 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
Similar Post
-
असम : करीब 2.9 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, मंगलवार, 23 जून 2026। असम पुलिस ने कछार जिले में करीब 2.9 ...
-
ओडिशा सरकार ने तमिलनाडु गैस त्रासदी पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ा कर 10 लाख रुपये की
भुवनेश्वर, मंगलवार, 23 जून 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण ...
-
नोएडा में लेबर कैंप मे आग लगी, कोई हताहत नहीं
नोएडा, मंगलवार, 23 जून 2026। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गां ...
