जीव मिल्खा सिंह सीनियर ओपन में संयुक्त 11वें स्थान पर
पोर्थकॉवल (वेल्स), रविवार, 30 जुलाई 2023। भारत के अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने तेज हवाओं के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन इवन पार 71 का स्कोर बनाया जिससे वह सीनियर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंच गए। जीव (69-77-71) का कुल स्कोर चार ओवर है लेकिन वह शीर्ष पर काबिज एलेक्स सेज्का (68-71-74) से केवल चार शॉट पीछे हैं। इस भारतीय खिलाड़ी ने चार बर्डी बनाई लेकिन इसके साथ ही चार बोगी भी की। वह उन सात खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने इवन पार 71 का स्कोर बनाया। यह दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा क्योंकि कोई भी खिलाड़ी पार से कम का स्कोर नहीं बना पाया।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
