बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में प्रणय नौवें और लक्ष्य 11वें स्थान पर पहुंचे
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 अगस्त 2023। भारत के स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में मंगलवार को क्रमश: नौवें और 11वें स्थान पर पहुंच गए। प्रणय जहां एक स्थान आगे बढ़े हैं वहीं सेन की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ है। प्रणय पिछले सप्ताह तोक्यो में जापान ओपन के सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन जबकि सेन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार गए थे। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी एक पायदान आगे 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि राष्ट्रीय चैंपियन मिथुन मंजूनाथ चार पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू पहले की तरह 17वें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी दूसरे स्थान पर है। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गई है।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
