पश्चिम बंगाल में सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत
कोलकाता, शनिवार, 05 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले श्रमिकों की पहचान गणेश मन्ना और सुब्रत दास के रूप में हुई है तथा दोनों की उम्र 40 वर्ष थी। पुलिस ने कहा, ”दोनों श्रमिक सिंगू्र के रतनपुर गांव के एक घर में सेप्टिक टैंक के अंदर मौजूद एक तख्ता हटाने आए थे। टैंक का निर्माण दो से तीन महीने पहले हुआ था।” एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टैंक का ढक्कन हटाने के बाद एक श्रमिक उसके अंदर चला गया, जबकि दूसरा श्रमिक बाहर अपने साथी का इंतजार कर रहा था।
उन्होंने कहा, ”जब दूसरे श्रमिक को कुछ मिनटों तक अपने साथी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वह भी टैंक के अंदर चला गया। लेकिन दोनों में से कोई भी जीवित बाहर नहीं आया।” अधिकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों और पुलिस ने दोनों श्रमिकों को टैंक से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एक दमकल अधिकारी ने आशंका जताई कि सेप्टिक टैंक के अंदर मीथेन गैस होगी, जिससे श्रमिकों की जान चली गई। एक विशेषज्ञ ने बताया कि मीथेन बिना रंग और गंध वाली एक जानलेवा गैस है।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
