राज्यपाल मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया
जयपुर, रविवार, 06 अगस्त 2023। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 हजार करोड़ की लागत से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास के अंतर्गत राजस्थान के भी 55 स्टेशन 2 हजार 908 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित हो सकेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताते हुए इसे राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात बताया है। मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे देश में रेलवे स्टेशन आधुनिक ही नहीं होंगे बल्कि वहां यात्रा सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम भारत के लिए यह ऐतिहासिक परियोजना है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
