सजीलो सावन कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न
जोधपुर (नगर प्रभा टीम), सोमवार, 07 अगस्त 2023। संजू राठौड़ द्वारा सजीलो सावन का आयोजन रखा गया। जिसमें अतिथि के रूप में श्रीमती ले. नितु शेखावत (एन.सी.सी. हेड-हनुवंत गल्स कॉलेज, जोधपुर), श्रीमती पंकज शेखावत (एस.एम. सी.सै. स्कूल, जोधपुर) व श्रीमती अनिता मेहता (एम.डी. द संस्कृति फाउण्डेशन संस्था, जोधपुर व सेवानिवृत्त प्रार्चाय) उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 100 से 150 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग लिया। जिसमें सजीलो सावन में बेस्ट सावन बाईसा का अवार्ड -आराध्या सिंह, मंजू कंवर को मिला, साथ ही श्रीमती प्रकाश कंवर को म्यूजिकल चेयर के लिये प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथि व महिलाओं का संजु राठौड़ ने स्वागत् व अतिथि सत्कार किया व कार्यक्रम को भव्य बनाने में जो भी महिलाओं व सहयोगियों ने भूमिका निभाई है उनका आभार व्यक्त किया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
