भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रोका गया
बनिहाल/जम्मू, बुधवार, 09 अगस्त 2023। रामबन जिले में मंगलवार देर रात भीषण भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया जिसकी वजह से जम्मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यातायात नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भूस्खलन देर रात करीब तीन बजे मारूग के पास हुआ जिससे 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बाधित हो गया। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, मरम्मत का काम जारी है और इसके दोपहर दो बजे तक पूरा होने की संभावना है।
रोके गए वाहनों को मरम्मत एवं बहाली कार्य पूरा हो जाने के बाद दोनों ओर से- जम्मू में नगरोटा और कश्मीर में काजीगुंड से जाने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रियों के किसी नए जत्थे को जम्मू से जाने की अनुमति नहीं दी गई।
संभागीय आयुक्त, जम्मू रमेश कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण भगवती नगर आधार शिविर से दिनभर के लिए यात्रा निलंबित कर दी गई। उन्होंने कहा कि राजमार्ग को यातायात के अनुकूल बनाने के लिए युद्धस्तर पर बहाली का काम किया जा रहा है। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए एक जुलाई से 62 दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद से 4.25 लाख से अधिक श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
