झुन्झुनूं के नवलगढ़ में बनेगा मिनी सचिवालय
- मुख्यमंत्री ने दी 11 करोड़ रुपए की स्वीकृति
जयपुर, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023। सुशासन के लिए राज्य सरकार पंचायत स्तर तक प्रशासनिक इकाईयों का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने झुन्झुनूं जिले के नवलगढ़ में मिनी सचिवालय की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना (डीपीआर) के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। गहलोत की स्वीकृति से मिनी सचिवालय की स्थापना के लिए 11 करोड़ रूपए की लागत से 5,426 वर्गमीटर में निर्माण कार्य होगा। यहां विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हो सकेंगे। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा झुन्झुनूं के नवलगढ़ में मिनी सचिवालय भवन के संबंध में बजट घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
