दिल्ली के बवाना में फैक्टरी में आग लगी, छह लोग घायल
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 अगस्त 2023। उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक फैक्टरी में विस्फोट के बाद छह दमकलकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार रात 10 बजकर 56 मिनट पर हुई और घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-5 में स्थित है। फैक्टरी में विस्फोट हुआ जिसके चलते दीवार और दरवाजा ढह गया और छह दमकलकर्मी घायल हो गए। घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
