पर्यटन भवन में मनाया गया सद्भावना दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ
जयपुर, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर पर्यटन भवन में शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के मुख्य लेखाधिकारी श्रीमती गार्गी सिंह, संयुक्त निदेशक श्री महेंद्र मोहन सिंह उदावत, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री पवन जैन, श्रीमती पुनीता सिंह, लेखाधिकारी श्री ताराचंद मड़ीवाल, जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रवीण प्रकाश चौहान सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी की जयन्ती के अवसर पर प्रतिवर्ष 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज ही सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
