उद्योग भवन में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ
जयपुर, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023। सद्भावना दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना और एकता की शपथ ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। 20 अगस्त को राजकीय अवकाश के कारण आज सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा व धर्म का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत व संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की वित्तीय सलाहकार श्रीमती प्रीति शर्मा, अतिरिक्त निदेशक श्री आर.के.आमेरिया, श्री एस. एस. शाह, श्री विपुल जानी, संयुक्त निदेशक श्री सी.बी.नवल, श्री आर.के.सेठिया, श्री संजय मामगेन सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
