विभिन्न विभागों की पदोन्नति बैठक आयोजित
जयपुर, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री जसवन्त सिंह राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां शासन सचिवालय में विभिन्न विभागों की पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल), अभियोजन तथा गृह विभागों के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार कर निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री उमेश कुमार मिश्रा, गृह विभाग के शासन सचिव श्री भानु प्रकाश एटुरु, विधि विभाग की शासन सचिव श्रीमती अनुपमा राजीव बिजलानी, एफएसएल के निदेशक श्री अजय शर्मा, कार्मिक विभाग के उपशासन सचिव श्री विकास राज पुरोहित सहित विभिन्न वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
