विश्व चैम्पियन स्पेन महिलाओं की फीफा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचा, स्वीडन शीर्ष पर
ज्यूरिख, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023। फीफा महिला विश्व कप विजेता टीम स्पेन शुक्रवार को जारी ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी जबकि अमेरिका ने छह साल से ज्यादा समय में पहली बार शीर्ष स्थान गंवा दिया। सेमीफाइनल में स्पेन से हारने वाली स्वीडन की टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है। फीफा ने कहा कि चार पायदान चढने वाला स्पेन पहले स्थान पर पहुंच सकता था लेकिन उसने जापान से ग्रुप चरण में मिली 0-4 की हार से रैंकिंग अंक गंवा दिये। अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम तीसरे स्थान पर खिसक गयी। दो बार की गत विश्व कप चैम्पियन टीम प्री क्वार्टर में स्वीडन से हार गयी थी।
यूरोपीय चैम्पियन इंग्लैंड को फाइनल में स्पेन से हार मिली थी, उसने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया था जो पांचवें स्थान पर है। जर्मनी की टीम विश्व कप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी जिससे दूसरे स्थान से छठे स्थान पर खिसक गयी। ओलंपिक चैम्पियन कनाडा तीन पायदान के नुकसान से 10वें स्थान पर खिसक गया जो नॉकआउट दौर में पहुंचने में असफल रहा। विश्व कप का सह मेजबान आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान के मैच में स्वीडन से हार गया था जो एक पायदान के नुकसान से 11वें स्थान पर खिसक गया।
Similar Post
-
कोशिश कर रहा हूं कि बल्लेबाज मेरी गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं: होल्डर
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जैसन हो ...
-
इटली को हराकर सुपर आठ में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड
कोलकाता, रविवार, 15 फरवरी 2026। दो बार का चैंपियन इंग्लैंड सोमव ...
-
नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर आठ में पहुंचा वेस्टइंडीज
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अग ...
