मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम को 24.56 करोड़ की राशि होगी उपलब्ध
जयपुर, सोमवार, 28 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम को 24.56 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाये जाने के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान की सहमति प्रदान की है। यह राशि ऋण माफी की तृतीय एवं अंतिम किश्त के रूप में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार ऋण माफी योजना की बकाया 73.96 करोड़ रुपये की राशि निगम को तीन समान किश्तों में उपलब्ध करवाई जानी है। प्रथम दो किश्तों की राशि पूर्व में उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसी क्रम में तृतीय एवं अंतिम किश्त की 24.56 करोड़ की राशि निगम के निजी निक्षेप खातों में अंतरित करने की स्वीकृति दी गई है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
