नए जिलों में विभागीय कार्यालयों का सुचारू संचालन हो सुनिश्चित - मुख्य सचिव
जयपुर, मंगलवार, 29 अगस्त 2023। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि नवसृजित जिलों में समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण होने से लोगों को भरपूर राहत मिलेगी। उन्होंने इन जिलों के जिला कलक्टर एवं विशेषाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को सुशासन प्रदान करने की दिशा में और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करें। साथ ही, विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों का पदस्थापन सुनिष्चित किया जाए। मुख्य सचिव शासन सचिवालय में मंगलवार को राज्य के नवसृजित जिलों में विभागीय कार्यालयों के सुचारू संचालन की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि नवगठित जयपुर ग्रामीण तथा जोधपुर ग्रामीण जिलों का जयपुर शहर एवं जोधपुर शहर जिले से स्वतंत्र अन्य भवन में अस्थायी कार्यालय शीघ्र गठित करें। जिससे दोनों जिले सुशासन की दिषा में बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।
श्रीमती शर्मा ने लाइन विभागों से जिलों के प्रशासनिक तंत्र के गठन एवं अधिकारियों की रिपोर्टिंग के सम्बन्ध में चर्चा की। बैठक में बेहतर कार्यव्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के द्वारा सुझाव भी साझा किये गए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती अपर्णा अरोरा, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री भास्कर सावंत, संभागीय आयुक्त जोधपुर एवं जयपुर सहित विभिन्न नवगठित जिलों के कलक्टर वी.सी के माध्यम से उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
