बिहार : एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, सात मरे और पांच घायल
सासाराम, बुधवार, 30 अगस्त 2023। बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को तड़के एक एसयूवी के सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया, ‘मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।’ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के शिवसागर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सुबह करीब चार बजे हुई। एसयूवी पर सवार बिहार के कैमूर जिले के निवासी उक्त परिवार के सदस्य पड़ोसी राज्य झारखंड के रजरप्पा मंदिर से लौट रहे थे । चालक के अलावा, एसयूवी में 11 अन्य लोग सवार थे।
पुलिस ने तेज गति के कारण चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने की आशंका जताई है। मृतकों की पहचान राजमती देवी (55), उनकी बेटी सोनी कुमारी (35), उनके दामाद अरविंद शर्मा (40), उनके पोते आदित्य कुमार (8) और रिया कुमारी (9) के रूप में की गई। गोसाई ने बताया कि दुर्घटना में अरविंद की दो भतीजी तारा कुमारी (22) और चांदनी कुमारी (15) की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
