पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, रविवार, 04 सितम्बर 2023। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सोनिया को शनिवार शाम मध्य दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, “सोनिया को हल्का बुखार है, लेकिन उनकी हालत ठीक है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।” सूत्रों ने बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
