राजौरी में शक्तिशाली विस्फोटक बरामद , बड़ी घटना टली
जम्मू, रविवार, 04 सितम्बर 2023। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी। सेना के सूत्रों ने आज यहां बताया कि जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारियन में एक पुलिया के पास एक संदिग्ध वस्तु (टिफिन बॉक्स) एक शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) का पता लगने के बाद संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि निकटतम सेना शिविर से तीन टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कल्लार और बालावेन्यू में एक मोटर वाहन जांच चौकी स्थापित की गई। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया और कार्रवाई में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दल मौके पर पहुंचा और करीब चार घंटे के अभियान के बाद आईईडी की सफलतापूर्वक पहचान कर उसे निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
