मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: मुख्यमंत्री ने दी 4 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने की मंजूरी
- उचित मूल्य दुकानदारों को अब 10 रुपये प्रति पैकेट मिलेगी मार्जिन राशि
जयपुर, शुक्रवार, 08 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानदारों को अब फूड पैकेट वितरण के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये के स्थान पर 10 रुपये मार्जिन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में फूड पैकेट वितरण कार्य के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये मार्जिन राशि निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त, 2023 को योजना के शुभारम्भ समारोह में यह मार्जिन राशि बढ़ाकर 10 रुपये प्रति पैकेट किये जाने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
