गृह (ग्रुप-1) विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित
जयपुर, शुक्रवार, 08 सितम्बर 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ.जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में गृह (ग्रुप-1) विभाग से संबंधित पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान पुलिस सेवा की सुपर टाईम, सलेक्शन एवं सीनियर स्केल की वर्ष 2021-22 एवं आगामी प्रभावित वर्षों की रिव्यू एवं हायर सुपर टाईम स्केल की वर्ष 2023-24 पर विचार के लिए रिव्यू डीपीसी का आयोजन किया गया। बैठक में महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा, शासन सचिव गृह श्री भानु प्रकाश एटरू, संयुक्त शासन सचिव गृह (पुलिस) श्री जगवीर सिंह, कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
