लखनऊ के पास बस हादसे में पश्चिम बंगाल के दो दर्जन तीर्थयात्री घायल
लखीमपुर खीरी, शनिवार, 09 सितम्बर 2023। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के 60 से अधिक तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी पर्यटक बस शनिवार सुबह बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लीपुर गांव के पास जंग बहादुर गंज (जेबी) बाईपास पर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जेबी गंज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत कटियार ने बताया कि हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 को इलाज के लिए पड़ोसी जिले शाहजहांपुर ले जाया गया है।
कटियार के मुताबिक, हादसे की शिकार मधुमिता नाम की एक महिला को छोड़कर सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मधुमिता के सिर में गहरी चोट आई है। कटियार के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक और उसका सहायक मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि दोनों की तलाश जारी है और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। कुछ तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे 25 अगस्त को बस में सवार हुए थे और गया, बोधगया, प्रयागराज, चित्रकूट, वृंदावन और हरिद्वार की यात्रा करने के बाद शुक्रवार की रात को अयोध्या तथा वाराणसी के सफर पर निकले थे।
Similar Post
-
मद्रास उच्च न्यायालय में 15 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
चेन्नई, रविवार, 09 अगस्त 2026। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधी ...
-
केरल: कुख्यात अपराधी की तलाश में पार्टी समर्थकों के घरों पर छापेमारी को लेकर माकपा शिकायत करेगी
पतनमथिट्टा, रविवार, 09 अगस्त 2026। केरल के मल्लप्पल्ली में कुख् ...
-
बिहार के मुंगेर में जब्त ट्रक थाने से गायब, जांच के आदेश
मुंगेर, रविवार, 09 अगस्त 2026। बिहार के मुंगेर जिले में जब्त किय ...
