गणेश चतुर्थी में 10 दिनों में इन 10 चीजों का लगाएं भोग, बप्पा जल्द होंगे प्रसन्न
सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुरु करने से पहले प्रभु श्री गणेश की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यता है कि प्रभु श्री गणेश की पूजा करने से सारी विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं। वही इस बार गणेश चतुर्थी भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाएगी। अंग्रेजी महीने के मुताबिक, यह सितंबर माह की 19 तारीख को पड़ रही है। 10 दिन चलने वाले इस पर्व की धूम पूरे भारत में देखने को मिलेगी। इस के चलते भक्त गणपति की निरंतर 10 दिन तक पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। फिर 10 दिनों बाद अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदा करेंगे। इन 10 दिनों में प्रभु श्री गणेश जी को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इन 10 चीजों का भोग लगाने से प्रभु श्री गणेश बहुत प्रसन्न होते हैं। इससे घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है। सारे संकट कट जाते हैं।
10 दिनों में इन 10 चीजों का लगायें भोग:-
- प्रभु श्री गणेश को मोदक अति प्रिय है। इस लिए गणेश चतुर्थी यानि प्रभु श्री गणेश के जन्मोत्सव के दिन सबसे पहले मोदक का भोग लगाना चाहिए।
- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गणपति को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना उत्तम होता है।
- तीसरे दिन प्रभु श्री गणेश की पूजा में बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
- हिन्दू धर्म में प्रभु श्री गणेश को केले का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। इस लिए गणेश चतुर्थी पूजा के चौथे दिन केले का भोग लगाना चाहिए।
- गणेश जन्मोत्सव के पांचवें के दिन घर में स्वादिष्ट मखाने की खीर बनाकर उसी का भोग लगायें।
- गणेश चतुर्थी को पूजा के 6वें दिन गणपति को नारियल का भोग लगाएं।
- जन्मोत्सव के 7वें दिन गणेश पूजा में मेवे के लड्डू का भोग लगाएं।
- दूध से बना कलाकंद प्रभु श्री गणेश को बहुत प्रिय है। इस लिए पूजा में कलाकंद का भोग लगायें।
- केसर से बनाएं गए श्रीखंड बप्पा को भोग के रूप में अवश्य चढ़ाएं।
- प्रभु श्री गणेश की पूजा के अंतिम दिन बाजार से या फिर घर में बने तरह-तरह के मोदक का भोग लगाए।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
