भारत में 7 दिन में 366 करोड़ कमाई कर गई जवान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 366 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म जवान को लेकर लोंगो में एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। फिल्म जवान में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में जवान का कुल कारोबार करीब 366 करोड़ हो गया है। जवान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
