राजस्थान में पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
जयपुर, शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट (मूल्य वर्धित कर) के मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह से अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, जिसके कारण राज्यभर में अधिकतर पेट्रोल पंप बंद हैं। एसोसिएशन का दावा है कि इस हड़ताल में लगभग 6,700 पेट्रोल पंप शामिल हो रहे हैं। बहरहाल, पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों ने खुद को इससे अलग रखा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल एवं डीजल पर वैट पड़ोसी राज्य पंजाब के समान करने की मांग को लेकर एसोसिएशन ने बुधवार एवं बृहस्पतिवार को सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके तहत इन दोनों दिनों में पूर्वाह्न 10 बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहे थे। बयान के अनुसार, एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार शाम को हुई। इसमें सर्वसम्मति से एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह छह बजे से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से राज्य के सभी पेट्रोल पंप न तो किसी प्रकार की बिक्री करेंगे और न ही डिपो से माल खरीदेंगे। पेट्रोल पंपों के बंद रहने से आम लोगों को काफी परेशानी हुई। राजधानी जयपुर में खुले चुनिंदा पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
