बिग बॉस 17 का पहला टीजर रिलीज
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का पहला टीजर रिलीज हो गया है। सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। बिग बॉस 17 का पहला प्रोमो टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार शो में सलमान खान अपने नए लुक के साथ नजर आने वाले है। टीजर में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, अब तक अपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार, दिल, दिमाग और दम - अभी के लिए इतना ही, मैं बस इतना ही बता सकता हूं। कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग। देखिए बिग बॉस17 जल्दी ही, सिर्फ कलर्स पर...
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
