छावा में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे विक्की कौशल
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना-स्टारर फिल्म छावा की अगले महीने से शूटिंग शुरू हो जाएगी। छावा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे, वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म मुख्य रूप से छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और युद्ध के लिए उनकी रणनीतियों पर केंद्रित होगी। फिल्म छावा का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और यह उनका पहला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट होगा।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
