सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा विधि विभाग की रिव्यू डीपीसी के लिए बैठक आयोजित
जयपुर, शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री जसवन्त सिंह राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां शासन सचिवालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा विधि एवं विधिक कार्य विभाग की रिव्यू डीपीसी के लिए पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों के रिव्यू डीपीसी के विभिन्न प्रकरणों पर विचार कर निर्णय लिया गया। बैठक में विधि एवं विधिक कार्य विभाग की शासन सचिव श्रीमती अनुपमा राजीव बिजलानी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा, कार्मिक विभाग के अधिकारियों सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
